BreakingCrimeJharkhandPakur

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली नोट, प्रिंटर मशीन, स्कैनर, मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तीनों युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखे थे और स्थानीय स्तर पर इसे खपाने की कोशिश में जुटे थे। सूचना के आधार पर पाकुड़िया थाना पुलिस द्वारा यह छापेमारी 17 जुलाई को की गई।गिरफ्तार युवकों मे पाकुड़ के बादशाह खान, व गोड्डा ज़िले के दीपक पंडित, एवं चमकलाल पंडित शामिल है। बरामद नोटों में ₹500 और ₹100 के कुल 6200 रुपये मूल्य के जाली नोट (बिना सिक्योरिटी वाटरमार्क),एक कलर प्रिंटर मशीन स्कैनर, विशेष कागज,तीन मोबाइल फोन एवं दो बाइक को बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य लंबे समय से यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापने की योजना पर काम कर रहे थे। वे स्थानीय बाजारों में इन्हें धीरे-धीरे खपाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर बनी विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...