Hazaribagh

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के हस्तक्षेप से वर्षों पुरानी शैक्षणिक बाधा समाप्त, बीएड विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों को मिली राहत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सह नगर प्रभारी मुन्ना सिंह ने एक महत्वपूर्ण और वर्षों से लंबित शैक्षणिक संकट का समाधान कर दिखाया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बीएड समन्वित पाठ्यक्रम विभाग में रासायनिक एवं भौतिक शास्त्र विषयों के शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण छात्रों की पढ़ाई लगभग ठप हो गई थी। यह स्थिति कई वर्षों से बनी हुई थी, परंतु अब छात्रों को उस अंधकारमय परिस्थिति से मुक्ति मिल चुकी है। मुन्ना सिंह ने शनिवार को विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्या को विस्तार से रखा और मुन्ना ने उनकी ओर से एक सशक्त पक्ष रखा। शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुलपति ने तुरंत निर्णय लिया और दोनों विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। यह निर्णय जहाँ विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रमाण है, वहीं मुन्ना सिंह की जनप्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को भी रेखांकित करता है। छात्रों ने इस साहसिक प्रयास के लिए मुन्ना सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने कई बार प्रशासन से संपर्क किया था, लेकिन इस बार मुन्ना सिंह जी के हस्तक्षेप के बाद ही ठोस कार्रवाई हुई। इस प्रयास में NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, अभिनय राज, निर्जला सिंह, इरफ़ान, मिस्खत और राहुल रॉय जैसे छात्र प्रतिनिधियों की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। इन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया और संयम के साथ संवाद कायम रखा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...