Hazaribagh

सड़क सुरक्षा के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान, वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया गया जागरूक

Share
Share
Khabar365news

पूरे भारतवर्ष मे सडक सुरक्षा माह 2025 मनाया जा रहा है जिसका आज तीसरा दिन है आज जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग बैद्यनाथ कामती के नेतृत्व मे डिस्ट्रिक्ट मोड़ सहित शहर के विभिन्न स्थानों मे एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमे यातायात नियमो के उल्लंघनकर्ता वाहन चालको को गुलाब वितरण करते हुए यातायात नियमो के पालन हेतु आग्रह किया गया इस अभियान मे सडक सुरक्षा टीम के संतोष कुमार और सारिक इकबाल एवं मोटर यान निरीक्षक भी जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग के साथ थे।
इस दौरान, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ट्रैफिक प्रभारी श्रवण कुमार और सड़क सुरक्षा मैनेजर ने आगाह किया कि भविष्य में हेलमेट न पहनने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान का उद्देश्य है की हजारीबाग जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बता दे कि हजारीबाग में इन दिनों सड़क हादसे के कारण कई लोगों की जान चली गई है। कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं। कई लोग आज भी विकलांगता की हालत में जीवन गुजार रहे हैं। कई परिवारों का वंश का दिया बुझ गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक ने लोगों को यह जागरूक किया कि आप अपने परिवार के लिए कितना कीमती हैं इसलिए जीवन के महत्व को समझिए और वाहन चलाते समय कोई भी ऐसा कार्य न कीजिए जो आपके दुर्घटना कारण बन सके हेलमेट अवश्य पहनें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...