JharkhandpatratupatratuRamgarh

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को किया गया रवाना।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जागरूकता रथ द्वारा पूरे जिले मे तंबाकू के हानिकारक प्रभाव एवं राष्ट्रीय निशुल्क तंबाकू नाशमुक्ति न 1800-11-2356 का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी ने बताया की इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम “तंबाकू दिखावे का दम , इरादों मे जहर, आकर्षण के पीछे का खतरनाक सच” को उजागर करना है। इस दिखावे के दम को लोगों के सामने लाना हमारी जिम्मेवारी है। इस निशुल्क नंबर पर कोई भी जो तंबाकू छोड़ना चाहते है सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से रात्री 8 बजे तक परामर्श ले सकते है। सिविल सर्जन ने बताया की हमे सबसे पहले स्कूल के आस पास अभियान चलकर तंबाकू बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि स्कूल के बच्चों को बचाना सबसे आवस्यक है क्योंकि तंबाकू ही पहला रास्ता है जिसके बाद बच्चे नशीली द्रव्यों के सेवन की ओर आगे बढ़ते है। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...