हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग कांडों के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में एक और अहम कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना कांड संख्या 297/25 के आरोपी जाजी उर्फ दानिश राजा, पिता संतुल इस्लाम, निवासी खानसामा गली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, सदर थाना कांड संख्या 23/26 के आरोपी पवन कुमार साव, पिता अशोक कुमार साव, निवासी कुम्हारटोली को भी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेजने का आदेश दिया गया।
हजारीबाग पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। हाल के दिनों में चलाए जा रहे विशेष अभियान और त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

रोटी बैंक के कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, भूखों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम को मिला नया ठिकाना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत में गुरुवार को मानव सेवा...