हजारीबाग

ब्राउन शुगर के खिलाफ कोर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 ग्राम मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार; थाना प्रभारी नेमधारी रजक की सक्रियता से कार्रवाई को मिली सफलता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग,: मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक की सक्रियता और पुलिस टीम की सतर्कता से ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस को 9 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होंडा डियो स्कूटी संख्या JH02AP 5619 से कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी ओवरब्रिज के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कनहरी ओवरब्रिज के समीप गुप्त रूप से निगरानी शुरू कर दी।
निगरानी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से होटलाइट कंपनी के माचिस के डिब्बे के अंदर एल्युमिनियम फॉयल में छोटी-छोटी पुड़िया में करीब 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक होंडा डियो स्कूटी और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ तिर्की, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता विजय तिर्की, साकिन दीपुगढ़ा, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामान को विधिवत जब्त करते हुए कोर्रा थाना कांड संख्या 144/26, दिनांक 09.08.26, धारा 21(b)/22(b)/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक की सक्रियता और सतर्क पुलिसिंग विशेष रूप से सराहनीय रही। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध की निगरानी और मादक पदार्थ की बरामदगी ने यह स्पष्ट किया है कि कोर्रा पुलिस क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। थाना प्रभारी की कार्यशैली से अपराधियों और नशे के कारोबारियों में पुलिस का खौफ बढ़ने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग श्री रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक तथा पुलिस अवर निरीक्षक रमेश यादव एवं कोर्रा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
नशे के खिलाफ कोर्रा पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक गिरफ्तारी है, बल्कि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी है। थाना प्रभारी नेमधारी रजक की सक्रियता और टीम की तत्परता ने एक बार फिर साबित किया है कि कोर्रा थाना पुलिस अपराध एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...