हजारीबाग

गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, जेपीएससी- जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जेपीएससी एवं जेएसएससी- सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, छात्रों के आंदोलन, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, अवैध नशे के कारोबार तथा खनिज संपदा की कथित लूट का मामला प्रमुखता से उठाया।

सांसद जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि जेपीएससी और जेएसएससी- सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी जांच की निष्पक्षता को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों के बीच सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की आवश्यकता है, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल भर्ती परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा हुआ है। अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों से भी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राज्य में बढ़ते संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और खनिज संपदा की कथित लूट पर चिंता जताई। हजारीबाग और रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी उन्होंने गृह मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, राज्य की कानून-व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इन सभी विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...