हजारीबाग

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 120 किलो जावा महुआ नष्ट

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग/दारू: अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में दारू अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खारिका गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए छिपाकर रखे गए लगभग 120 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।


इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पूरे इलाके में गहन छापेमारी की और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की।
दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, कुशल नेतृत्व और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। उनके नेतृत्व में दारू थाना पुलिस लगातार अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। थाना प्रभारी की तत्परता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की आमजन भी सराहना कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। दारू थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...