JharkhandRamgarhRanchi

रांची खेलगांव में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामगढ़ जिले को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । झारखंड । रांची खेलगांव में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत शुक्रवार को रांची स्थित खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रामगढ़ जिले को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और पंचायत स्तर पर किए गए सशक्त एवं प्रभावी कार्यों का प्रतिफल है।*

इस अवसर पर उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज ने जिले को प्राप्त इन सम्मानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए पूर्व उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, समन्वय एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

वर्ष 2024-25 के लिए रामगढ़ जिले को विभिन्न श्रेणियों में निम्नलिखित पुरस्कार प्राप्त हुए—

उत्कृष्ट जिला परिषद श्रेणी में प्रथम स्थान

उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में दुलमी पंचायत समिति को प्रथम स्थान

स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी में गोला पंचायत समिति को प्रथम स्थान

श्रेष्ठ ग्राम सभा श्रेणी में पतरातू (कंडेर) को 31वां स्थान एवं इचातु (दुलमी) को 32वां स्थान

स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी में कोराम्बे (गोला) को 17वां स्थान

उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी में बरियातू (गोला) को चौथा स्थान

उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी संबंधित इकाइयों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जहां पंचायत स्तर पर नवाचार, स्वच्छता, सुशासन एवं जनभागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरणों को सराहा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

7 दिन में मिलेगा LPG सिलेंडर, देरी पर एजेंसी पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धोनी करेंगे झारखंड T-20 लीग का आगाज, 10 जून से महाकुंभ

Khabar365newsरांची: झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 10 जून...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

नदी में नहाने गया युवक लापता, सुबह फिर शुरू हुई तलाश

Khabar365newsसरायकेला: जिले के जायदा मंदिर के समीप नदी में नहाने गया एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब 4 सिलेंडर पर ही मिलेगी सब्सिडी, उज्ज्वला उपभोक्ता परेशान

Khabar365newsनई दिल्ली: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा झटका माना...