JharkhandRamgarh

रामगढ़ बरकाकाना में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज हुआ

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । झारखंड । रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में आज 08.30 बजे खान निरीक्षक द्वारा बरकाकाना ओ०पी० पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से बरकाकाना थाना क्षेत्रान्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में बरकाकाना थानान्तर्गत आर्य बाल विकास विधालय, घुटूवा के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर जिसपर बालू लगभग 100 घनफीट की जाँच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जप्त किया गया।


जिसके बाद बरकाकाना थानान्तर्गत उरलुंग रेलवे पुल से करीब 200 मीटर आगे सिरका जाने वाली कच्ची पथ पर, दामोदर नदी के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट की जाँच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जप्त किया गया।

साथ ही उपरोक्त वर्णित दोनों ट्रैक्टरों के वाहन मालिकों, चालकों तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, माइनिंग एक्ट तहत बरकाकाना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
इसके अलावा रात्रि पतरातु पीवीयुएनल क्षेत्र में खान निरीक्षक द्वारा पतरातु थाना क्षेत्रान्तर्गत PVUNL Plant के समीप मुख्य मार्ग पर वाहनों की औचक जॉच की गयी। जॉच के क्रम में एक स्टोन चिप्स लदे हाईवा वाहन सं० JH02AV 9179 को परिवहन चालान में वर्णित खनिज मात्रा से लगभग 412 घन फुट खनिज अधिक परिवहन करते हुये पाया गया। उपरोक्त ट्रैक्टर एवं हाईवा वाहनों को झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई हेतु विधिवत जप्त कर पतरातु थाना में रखा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...

BreakingJharkhand

झारखंड के शिक्षकों को झटका, नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

Khabar365newsझारखंड सरकार ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत...

BreakingJharkhandRanchi

सिर्फ 32 सवाल सही, फिर भी अभ्यर्थी का चयन!

Khabar365newsरांची : JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में...