हजारीबाग

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट: चूरचू थाना प्रभारी कुमार अश्विनी की सख्ती, 75 किलो जावा महुआ नष्ट

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग/चूरचू: जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में चूरचू थाना प्रभारी कुमार अश्विनी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए छिपाकर रखे गए करीब 75 किलोग्राम जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी कुमार अश्विनी की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून को चुनौती देने वालों के लिए चूरचू थाना क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। अपराध और अवैध गतिविधियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बना रही है।


कुमार अश्विनी अपनी कार्यकुशलता, सजगता और निर्भीक पुलिसिंग के लिए लगातार चर्चा में हैं। उनके नेतृत्व में चूरचू थाना पुलिस न सिर्फ अपराधियों पर नकेल कस रही है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी कायम कर रही है। उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता की स्थानीय लोग भी जमकर सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी के साथ ASI अलाउद्दीन खान की भूमिका भी कफी सराहनीय रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, तस्करी और इससे जुड़े किसी भी अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे। चूरचू थाना पुलिस की इस दमदार कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हजारीबाग पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...

हजारीबाग

शिक्षा को लगे पंख: कटकमसांडी में बीडीओ पूजा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को सौंपी साइकिल की चाबी

Khabar365news​कटकमसांडी(हजारीबाग): हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड में बच्चों की शिक्षा और उनके...