हजारीबाग

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर मुफ्फसिल पुलिस का प्रहार, रोशन कुमार की सक्रियता से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक बार फिर जोरदार कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मचा दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर थाना स्तर से विशेष टीम गठित कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रोशन कुमार ने किया। उनकी कुशल रणनीति, तेज निगरानी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण पुलिस ने कई स्थानों पर अवैध देशी महुआ शराब निर्माण स्थलों को चिन्हित किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया, वहीं महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी रोशन कुमार की कार्यशैली लगातार अपराधियों और अवैध कारोबारियों के लिए चुनौती बनती जा रही है। उनकी सतर्कता, निर्भीकता और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने क्षेत्र में पुलिस की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आम जनता भी उनकी इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना कर रही है।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। रोशन कुमार के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार करारा प्रहार कर रहा है, जिससे अपराधियों में भय और आम लोगों में विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर...

हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Khabar365news​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार...

हजारीबाग

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट्स पर चला विशेष अभियान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Khabar365newsउपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल का कमाल: गिद्दी पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक...