Home Bihar रामगढ़ 21 को पहुंचेंगे बिहार के सीएम
BiharJharkhandPoltical

रामगढ़ 21 को पहुंचेंगे बिहार के सीएम

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : जदयू के जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ में होने वाले नीतीश जोहार कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के शिरकत करने का निर्णय लिया. बैठक में झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि 21 जनवरी को बिहार के सीएम सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रामगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.उन्होंने सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों से हजारों की संख्या में पहुंचने का आह्वान किया. वहीं श्री महतो ने कहा कि आने वालों दिनों में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने इंडिया गठबंधन केसभी दलों से मांग की है कि वे लोग नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाएं, क्योंकि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण विद्यमान हैं. नीतीश जोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह ने कहा कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा इंडिया गठबंधन की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है.
इस मौके पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसीब खान, श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, सकल देव राय, राजू कुमार सिंह, सुभाष राय, मुन्ना सिन्हा, उचित महतो, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, केबी सहाय, रूपेश पासवान, विजय सिंह कुशवाहा, पुष्पा पांडेय, कामेश्वर यादव, सुमित वर्मा, बबलू मोदक, गोपाल चंद्र गोप, शिशिर दा, अशोक दास, गुलाब महतो, गौतम मंडल, राज आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...