CrimeJharkhand

चाचा ने 3साल के मासूम भतीजे को पैसे के लिए दे दी मौत

Share
Share
Khabar365news

पैसे के लिए रिश्ते तार-तार; भाई से हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे का गला दबाकर मार डाला

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र की कुमारधुबी कोलियरी में सहोदर भाई ने भाई के तीन वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शव को मैथन क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे जंगल में फेंक दिया।धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र की कुमारधुबी कोलियरी में सहोदर भाई ने भाई के तीन वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शव को मैथन क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे जंगल में फेंक दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद हत्यारोपी ने स्वीकार कर लिया कि उसने बच्चे की हत्या की।

निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिंटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। कुमारधुबी कोलियरी निवासी छोटेलाल राम के बेटे शैलेश और पिंटू राम के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर रविवार की दोपहर आपस में झगड़ा हुआ था। शैलेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पिंटू ने उनकी पत्नी को तीन हजार रुपए कर्ज दिया था। वह रविवार को भाभी से अपना पैसा मांगने लगी। उसने कुछ दिनों तक रुक जाने को कहा। कहा कि पैसे का इंतजाम कर लौटा दूंगी, लेकिन पिंटू मानने को तैयार नहीं था। इस बात से नाराज पिंटू ने भाभी और भैया के साथ मारपीट की। वह शराब के नशे में धुत्त था। गुस्से में वह अपने तीन वर्षीय भतीजे शिवा को लेकर चुपचाप चला गया। शाम में शिवा की खोजबीन होने लगी। पूरा परिवार बच्चे की खोज में लग गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पिंटू से संपर्क करने पर उसने फोन नहीं उठाया। लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद चिरकुंडा थाने में लिखित शिकायत की गई।पुलिस सोमवार को पिंटू को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। मंगलवार की शाम पुलिस ने परिजनों के कहने पर उसे छोड़ दिया। सुबह में परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे खूब शराब पिलाई और पूछताछ की। उसने नशे में बताया कि शिवा को मारकर जंगल में फेंक दिया है। परिजन उसे लेकर मैथन में रेलवे लाइन के किनारे जंगल गए और शव बरामद किया। शवच और धड़ अलग था। दोनों हाथ का कहीं पता नहीं चला। पिंटू ने बताया कि उसने बच्चे का मुंह दबाकर मार दिया था। लोगों को आशंका है कि शायद जानवरों ने शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षप्त कर दिया। शिवा इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। घटना के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...