Jharkhand

वित्त रहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल।

Share
Share
Khabar365news

झारखंड राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर आज दिनांक 10/01/2024 दिन बुधवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी रहे। सभी वित्त रहित स्कूल और कॉलेजों के गेट पर ताला लटका रहा और अपने अपने स्कूल और कॉलेजों के मेन गेट पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमे इचाक प्रखंड के जीएम इंटर कॉलेज,आदर्श इंटर कॉलेज,जे.एम.इंटर कॉलेज,उच्च विद्यालय सिझुआ,सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक और उच्च विद्यालय बरकाखुर्द शामिल हैं। झारखंड राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के आलोक में तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने अनुदान में वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। विभाग से प्रस्ताव मांगा की महंगाई को देखते हुए अनुदान में वृद्धि किया जाए। मंत्री के निर्देश के बाद तत्कालीन सचिव ने एक कमेटी का गठन कर विभागीय मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। विभागीय मंत्री ने कमेटी के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए एक माह के भीतर अनुशंसा देने का निर्देश दिया था। मंत्री के अनुशंसा के आलोक में दिसंबर 2022 में कमेटी की बैठक हुई जिसमें विभाग के प्रतिनिधि भी थे कमिटी ने वर्तमान अनुदान में 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि के अनुशंसा को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को प्रस्ताव दे दिया,तत्कालीन मंत्री तथा शीघ्र अनुदान बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट की सहमति लेने का भी निर्देश दिया था। कमेटी ने दिसंबर 2022 में ही अपनी अनुशंसा दे दी थी। लेकिन एक वर्ष से ज्यादा हो गए विभाग द्वारा कमेटी के अनुशंसा पर सहमति नहीं ली गई और ना ही वित्त विभाग का जिसके कारण संलेख मंत्री परिषद को नहीं जा सका, वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्त होने जा रहा है। इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण आज सभी वित्त रहित शिक्षक संस्थान के में गेट पर ताला लटका रहा और सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी धरना में शामिल रहे। इस पर कार्रवाई नहीं होने के कारण से एक दर्जन से भी ज्यादा विधायकों ने अनुदान वृद्धि में हुए अनुशंसा को अभिलंब कैबिनेट भेजने के लिए स्कूली शिक्षा साक्षरता एवं विभाग को पत्र लिखा है। विधायकों ने अपने पत्र में लिखा है कि 25-30 वर्षों से यह वित्त रहित शिक्षक सुदूरवर्ती देहाती क्षेत्र में शिक्षा का अलग जगह रहे हैं। अगर यह स्कूल कॉलेज नहीं रहते तो ग्रामीण बच्चे उच्च शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाते, स्कूली शिक्षा सचिव को पत्र लिखने वाले विधायकों में प्रमुख हैं दीपिका पांडे सिंह, रामचंद्र सिंह,नमन विक्सल भूषण बाड़ा,जयप्रकाश भाई पटेल,अमित कुमार यादव,लंबोदर महतो,एवं सुनीता चौधरी प्रमुख है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएम इंटर कॉलेज के प्रभारी पंकज कुमार,रत्नेश कुमार राणा,दीपक प्रसाद, अजीत हंसदा,रियाज अहमद,आदर्श इंटर कॉलेज से प्राचार्य मनीष कुमार,मनोज कुमार,मुन्ना पांडे,कैलाश कुमार,जे.एम. इंटर कॉलेज से प्राचार्य बसंत कुमार,राजेंद्र यादव,विजय दास,उच्च विद्यालय सिझुआ से इंद्रदेव मेहता,प्रियंका कुमारी,चंद्रधारी मेहता,कृष्णदेव यादव, उच्च विद्यालय बरकाखुर्द से बैजनाथ प्रजापति, श्रीकांत कुमार मेहता,रवि कुमार,सीएम आदर्श उच्च विद्यालय से जीवन कुमार,ओमकार कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...