BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

सीटों पर अटकी बिहार की सियासत, मुकेश सहनी ने डिप्टी CM की जिताई इच्छा; चिराग ने रखी 35 सीट की मांग

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच NDA और इंडिया महागठबंधन में सीट को लेकर काफी खिचातनी देखने को मिल रही है। दोनों गठबंधन की पार्टियाँ अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। जहां NDA में चिराग ने 35 सीटों की मांग रख दी हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया महागठबंधन में मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम बनने की मांग कर दी है। जिससे दोनों जगहों पर अब बात बनती नहीं दिख रही है। हालांकि NDA की सीट को लेकर आज फाइनल बैठक होगी, जहां वह सीटों की लिस्ट जारी करेगा।

2024 लोकसभा में जीती गई 5 सीटों के प्रदर्शन के अनुसार विधानसभा में सम्मानजनक हिस्सेदारी।
2020 विधानसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत को सीट बंटवारे का आधार बनाना।
LJP(R) की जीती हुई हर लोकसभा सीट के तहत कम से कम दो विधानसभा सीटें मिलें।
गोविंदगंज सहित कुछ सीटों पर LJP(R) नेताओं के लिए दावा सुनिश्चित किया जाए।
जिसके बाद चिराग की इन मांगों से NDA की मुश्किलें बढती नजर आ रही हैं। जहां चिराग ने वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई जैसे अपने प्रभाव वाले जिलों में 2-2 सीटों की मांग कर दी है। आपको बता दें कि गोविंदगंज में फ़िलहाल भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में NDA के लिए निर्णय ले पाना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा हैं।

वहीं मुकेश सहनी इंडिया महागठबंधन से लगातार डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और डिप्टी सीएम के पद के लिए मैं ही एक अंतिम विकल्प रहूँगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि सीट शेयरिंग की बात फाइनल हो चुकी है। और आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वोर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में सभी सीटों का ऐलान कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि इस सियासी सरगर्मी के बीच आज बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक आयोजित होने वाली है, जिसमें बिहार के चुनावी समीकरणों पर बात होगी। और यह भी चर्चा है कि आज ही इंडिया महा गठबंधन सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

अब देखना यह होगा कि किसे कितनी सीटें मिलती है, और किसे सीएम और डिप्टी सीएम का पद मिलता है। क्योंकि दोनों गठबंधन की बैठक आज दिल्ली में आयोजित होनी है, जिसमें सीट शेयरिंग काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...