गोला।प्रखंड क्षेत्र के सोसो खुर्द टोल प्लाजा के निकट बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा समिति के समाज सेवी अमित कुमार सिंहा मौजूद थे।उनके सराहनीय पहल की लोगों ने तारीफ की।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल 40 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड सेवा समिति आए दिन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों के लिए सहायता करती रही है।
कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद लोगों ने राहत की सांस ली और चेहरे पर मुस्कान बिखर आई।इस मौके पर झारखंड रत्न से सम्मानित समाज सेवी मुस्तफा अंसारी हेसल रांची ने बताया कि “समाज का हर सक्षम व्यक्ति और संगठन यदि जरूरतमंदों के लिए थोड़ा-सा भी प्रयास करें, तो गरीबों और जरूरतदों को कठिन समय में अकेला नहीं रहना पड़ेगा।
सेवा समिति की बार बार सराहना करते हुए कहा की लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी अशफाक अहमद, सगीर अहमद,विनोद साव, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश कुमार, परवेज उर्फ पप्पू,संतोष कुमार, अमित कुमार, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।
Leave a comment