Jharkhand

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की सौजन्य से वृद्धजनों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Share
Share
Khabar365news

गरीबों का सेवा करना ही राज्यसभा सांसद का मुख्य उद्देश्य

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

किस्को/लोहरदगा। इन दिनों लोहरदगा जिला के सभी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने से ठंढ का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ज्ञात हो कि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से लोहरदगा जिले के सभी क्षेत्रों में गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर राहत पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यहां पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शीतलहर और कंपकपी ठंढ से आम अवाम को बचाव और राहत पहुंचाने को लेकर वृहद स्तर पर कंबल वितरण किया जा रहा है। इसी निमित राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई कंबल का प्रखंड अध्यक्ष युनूस के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में वितरण कर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर दिखाया गया। यहां पर कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल पाखर पंचायत क्षेत्र के वृद्धजनों ने कांग्रेस पार्टी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी व पाखर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव के हाथों कंबल प्राप्त कर काफी हर्षित हुए। उल्लेखनीय है कि किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी की अगुवाई में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से पूरे किस्को प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत व बूथ स्तर पर बढ़ते ठंढ से निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम की गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों ने काफी सराहना कर रहे हैं। इधर प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाखर के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।‌ मौके पर कांग्रेस कमेटी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही जनसेवा को लेकर काफी सकारात्मक सोच के साथ इस तरह के नेक और प्रशंसनीय कार्यों को करते आई है। उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी की ओर से जनहित से जुड़े मामले को लेकर बेहतर कार्य करने का प्रयास जारी रहेगा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब असहाय एवं सभी वर्गों के उत्थान को लेकर हमेशा कृतसंकल्पित रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से ही देश और झारखंड प्रदेश की जनता का समुचित विकास संभव है। मालूम हो कि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा बढ़ते ठंढ से राहत पहुंचाने को लेकर उपलब्ध कराई गई

कंबल का किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाखर के तिसिया बाजार टांड़ में वितरित कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।‌मौके पर पाखर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष वीर कुंवर सिंह, जफर इमाम, रंथू उरांव, बारीक अंसारी, बासुदेव मुंडा, खुदी मांझी, इसरार अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...