Jharkhand

लोहरदगा डीसी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा । उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज मंगलवार को प्री-मैट्रिक छात्रवृति एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति का अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10924 छात्र-छात्राओं का अनुमोदन, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 के 250 छात्र-छात्राओं का अनुमोदन, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवति योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के 44 छात्र-छात्राओं का अनुमोदन और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 26 शिक्षण संस्थानों के नवीकरण एवं 01 नये शिक्षण संस्थान के निबंधन के अनुमोदन पर चर्चा हुई। साथ ही, सर्वसम्मति से प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया एवं आवश्यक निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिये गये।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता सौरभ प्रसाद, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुजाता कुजूर, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदााधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक व अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...