लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान रिपोट
लोहरदगा।उपयुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा आज सड़क सुरक्षा हेतु आज मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ के जरिये आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा अंतर्गत नियमित रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने, बाईक पर तीन सवारियों को एक साथ लेकर नहीं चलने, शराब पीकर वाहन का परिचालन नहीं करने, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने समेत अन्य बिंदुओं पर जागरूक किया जाएगा। यह रथ सभी प्रखण्डों में अगले सात दिन घूमेगा। पहले दिन सदर प्रखण्ड में इस रथ के जरिये प्रचार किया गया।
आज इस मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीएसपी प्रमेश्वर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य संजय बर्म्मन समेत अन्य उपस्थित थे!






Leave a comment