बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि इधर पिता की अर्थी निकालनी पड़ गई। आरोप है कि बेटे ने ही अपने पिता की कुदाली मारकर हत्या कर दी। घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव की सोमवार की देर रात की बताई जा रही है।
जहां 60 वर्षीय निवासी गोविंद राय उनके ही बड़े बेटे ललित राय ने कुदाली से मारकर हत्या कर दी। घटना की खबर सुनते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी, एसआई मुकेश कुमार भोक्ता , एएसआई जगन्नाथ टुडू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान संदिग्ध अवस्था में खटिया में पड़ा मृतक की लाश पाया गया।
मृतक की पत्नी समेत कई लोगों ने ललित राय पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित राय को पिता की हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है।
मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम के चंदन कुमार, संजीव कुमार, रामकृष्ण मुर्मू ने मृतक के घर के कुदाल समेत कई वस्तुओं की जांच की।
शराब के नशे में हुआ विवाद
मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उनकी बेटी आशा राय की शादी रविवार रात को हुई। जिसकी विदाई सोमवार सुबह-सुबह की गई। सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Leave a comment