BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले 32 स्कूल बसों पर 2 लाख से अधिक का जुर्माना

Share
Share
Khabar365news

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), रांची अखिलेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), रांची प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से डोरंडा, श्यामली तथा जगन्नाथपुर क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से स्कूल वैन एवं बसों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत कुल लगभग 93 स्कूल वैन और बसों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहन जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि वाहनों में निर्धारित बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जा रहा हो।

मानकों का उल्लंघन पाया गया

जांच में कई वाहनों द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया। दस्तावेजों के अद्यतन नहीं रहने तथा ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर कुल 2,04,550 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 78 वाहनों को विभिन्न मानकों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल वैन से आने-जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित एवं नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही विद्यालय भेजें। इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC अचानक आश्रम आवासीय विद्यालय पहुंचे, 

Khabar365newsजिले की शैक्षणिक व्यवस्था और आवासीय विद्यालयों में मिल रही सुविधाओं की...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : साकची बाजार में साधु बनकर ठगी,

Khabar365newsजमशेदपुर के व्यस्त साकची बाजार में मंगलवार को अंधविश्वास और डर का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में जमशेदपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय दुबे की मौत,

Khabar365newsजमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने भाजपा के तीन राज्यों में विजय होने पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी विधानसभा...