झारखंडब्रेकिंग

बोकारो में BSL के जनरल मैनेजर के पिता की हत्या

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : बोकारो स्टील सिटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीएसएल के महाप्रबंधक (GM) विनय सिंह के 85 वर्षीय पिता कलिका राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 192ए से बरामद हुआ। मृतक का शरीर निर्वस्त्र था और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लोहे की रॉड या लाठी से सिर पर हमला कर उनकी जान ली गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी सिटी आलोक रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के वक्त कलिका राय घर में अकेले थे। आसपास सीसीटीवी कैमरे की तलाश की गई, लेकिन कोई कैमरा नहीं मिला जिससे जांच में बाधा आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक लोहांचल में, दूसरा सेक्टर-6 के मालती रेजिडेंसी में परिवार के साथ रहता है, जबकि तीसरा बेटा किसी शैक्षणिक कार्य से शहर से बाहर गया हुआ था। स्थानीय लोग कलिका राय को शांत और समाजप्रिय व्यक्ति के रूप में जानते थे। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में खौफ और तनाव का माहौल है। पुलिस ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पदभार संभालते ही मंडल डैम का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा

Khabar365newsउपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा में 35वें DC के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस : पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Khabar365newsझारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,

Khabar365newsबकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाकुलिया में सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति पर हाथियों के झुंड ने किया हमला

Khabar365newsपूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों...