झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के होटल में कॉल गर्ल की मौत, 3 लोग हिरासत में; शराब पार्टी के दौरान दोनों लड़कियों में हुई थी लड़ाई

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी लाश मिली है। मृतका की पहचान आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक युवती और दो युवक शामिल हैं। दोनों युवक होटल में मौजूद ‘कस्टमर’ के रूप में बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती का नाम दीपा कुमारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों व्यक्ति साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में एकत्र हुए थे, जहां इन्होंने शराब पार्टी की। पार्टी के बाद पुरुष और महिलाएं अलग-अलग कमरों में चले गए। इसी दौरान दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस को दिए बयान में एक आरोपी युवक ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे सभी होटल पहुंचे थे और दो कमरे बुक किए गए थे। इसके बाद सभी ने मिलकर शराब का सेवन किया। पार्टी के दौरान ही रुखसार और दीपा के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख दोनों युवक अपने कमरे में चले गए और ब्रोकर को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियां आपस में झगड़ रही हैं और वे होटल से निकलना चाहते हैं। इसी बीच, एक युवती ने कमरे को भीतर से बंद कर लिया और दरवाजा खोलने की कोशिशें नाकाम रहीं।

वहीं, दीपा ने बताया, ‘मुझे रूखसार ने ही बुलाया था।’ ‘पार्टी के बाद जब रूकसार से लड़ाई होने लगी तो मैं अपने कमरे से निकलकर कस्टमर के कमरे में चली गई थी। दीपा के मुताबिक, रूखसार से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।’ सिटी DSP सुनील चौधरी के मुताबिक, कमरे से शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। सुनील चौधरी ने बताया, ‘होटल में कमरा नंबर 504-506 बुक किया गया था। एक कमरे में दो युवक ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार थे। वहीं दूसरे कमरे में रुखसार और उसकी दोस्त दीपा थी।’ पुलिस होटल के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...