भक्तिजागरण और सांकृतिक कार्यक्रम भारतीय समाज के संस्कार में बसा है जिससे आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता: निशि पांडेय
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बंगला कुंआ युवा शक्ति क्लब द्वारा आज भव्य जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि निशि पांडेय केंद्रीय महासचिव भाजमो द्वारा फिता काटकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि निशि पांडेय को कमेटी के किरण तिवारी ने तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जिसके बाद संयुक्त रूप से सभी लोगों ने सरस्वती माता के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

वहीं भाजमो केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय ने संबोधित करते हुए कही कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है। भक्तिजागरण और सांकृतिक कार्यक्रम भारतीय समाज के संस्कार में बसा है । इस तरह के कार्यक्रम से देश और झारखंड की सांस्कृतिक को मजबूती मिलती है। जिसे लेकर निशि पांडेय ने कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

मौके पर कमेटी के संरक्षक सुनील कुमार। अमन चौहान।साहिल सिंह। प्रेम रंजन दुबे। हर्ष सिंह। रोहित ठाकुर। विवेक कुमार। सन्नी चौहान। विकास चौहान। रौनक सिंह।निरज सिन्हा। हिमांशु तिवारी। प्रदुमन तिवारी। राहुल कुमार।गौरव श्रीवास्तव। रोहित वर्मा। प्रेम अग्रवाल। सागर कुमार इत्यादि।
Leave a comment