हजारीबाग

सराहनीय पहल : हजारीबाग यूथ विंग का अभिनव कदम मात्र 11 रुपए में मिलेगा सूप सहित पूजन सामग्री

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के द्वारा हुआ पोस्टर लॉन्च

आस्था और सहयोग का अद्भुत संगम है यह पहल : उपायुक्त

हर सदस्य का योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : चंद्र प्रकाश जैन

लगातार तीसरे वर्ष आयोजित यह कार्यक्रम हमारी एकजुटता का प्रतीक है : करण जायसवाल

हज़ारीबाग

जिले में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाली हजारीबाग यूथ विंग आगामी छठ महापर्व के पावन अवसर पर एक विशेष आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के पूर्व शुक्रवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिह के कार्यालय कक्ष में इस आयोजन का पोस्टर लॉन्चिंग संपन्न हुआ। इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा संस्था की योजनाओं एवं इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा से उन्हें अवगत कराया। इस वर्ष 24 अक्टूबर को के.बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालु और छठ व्रती महज11रुपए में सूप,नारियल,घी सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। पिछले वर्षों से लगातार संस्था अपने सदस्यों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कर रही है,और इस वर्ष भी उसी सामूहिक सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा इस वर्ष 301 सूप एवं पूजन सामग्री वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जयप्रकाश खंडेलवाल को संयोजक नियुक्त किया गया है। व्रतियों की सुविधा के लिए कूपन वितरण 21, 22 एवं 23 अक्टूबर को बड़ा बाजार चौक स्थित डिश टीवी कार्यालय के समीप किया जाएगा। कूपन वितरण का समय सुबह 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौके पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि छठ महापर्व जनआस्था, लोकसंस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा मात्र 11 रुपए में पूजन सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। यह न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखता है बल्कि समाजसेवा की एक प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत करता है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्रती पूजन सामग्री के अभाव में परेशान न हो। यह आयोजन श्रद्धा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग के लिए यह गौरव की बात है कि लगातार तीसरे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता और उत्साह बढ़ता जा रहा है, जो हमारे सदस्यों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है।
मौके पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल,विवेक तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...