हजारीबाग

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बिजली संकट के मुद्दे को लेकर बिजली विभाग के एसी से की शिष्टाचार मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की केवीए क्षमता बढ़ाई जाए, जिससे बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से हो सके- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

हजारीबाग में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को बिजली विभाग के एसी अशोक कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर स्थिति पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों के बार-बार जलने और समय पर प्रतिस्थापन न होने की समस्या पर कड़ी आपत्ति जताई। मुन्ना ने कहा कि कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने के बाद हफ्तों तक उन्हें बदला नहीं जा रहा है, जिससे आम जनता को अंधेरे में जीवन गुजारना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से स्पष्ट रूप से कहा कि मरम्मत और प्रतिस्थापन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की केवीए क्षमता बढ़ाई जाए, जिससे बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और बुनियादी सुविधाओं की सुचारु उपलब्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और उनके मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsचौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार...

हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...