झारखंडब्रेकिंग

अनुबंध शिक्षाकेतर कर्मचारियों ने बूट पॉलिश कर जताया विरोध, 2 महीने से जारी है धरना; ये हैं मांगें

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अनुबंध शिक्षाकेतर कर्मचारी अपने समायोजन की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से राज्यभवन के समीप धरने पर बैठे हैं। इनका कहना है कि उन्हें 26 मार्च 2025 से कार्य से हटा दिया गया, जिसके बाद से वे लगातार अपनी बहाली और समायोजन की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को अपने विरोध को अलग अंदाज़ में व्यक्त करते हुए इन कर्मचारियों ने राजभवन के निकट “बूट पॉलिश अभियान” चलाया। कभी कंप्यूटर और लैपटॉप पर ऑफिस का काम करने वाले ये कर्मचारी अब विरोधस्वरूप जूते-चप्पल पॉलिश करते दिखाई दिए। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन सरकार को उनकी बदहाल स्थिति दिखाने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों के अनुसार, पहले वे महाविद्यालयों में चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के विभिन्न कार्यों को अंजाम देते थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मात्र ₹6000 और तृतीय श्रेणी को ₹8000 मासिक वेतन मिलता था, जो अब पूरी तरह बंद हो चुका है। लगभग 500 कर्मचारियों को अचानक काम से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


धरना दे रहे मोर्चा के सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें तत्काल किसी उपयुक्त स्थान पर समायोजित किया जाए, अन्यथा वे आगे और उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड में संविदा कर्मियों की अस्थिरता और प्रशासनिक उपेक्षा के सवाल को फिर से सतह पर ला दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...