Ranchi

रांची -लालपुर इलाके में पानी की तेज धारा में बहा निगम कर्मी की मौत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड। रांची में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. आलम ये है कि लगातार हुई बारिश के कारण पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया. कुछ स्थानों पर बाउंड्रीवाल भी धराशायी हो गई. इस दौरान लालपुर इलाके में पानी की तेज धारा में एक युवक बह गया, जिसका खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका. युवक की तलाश में रेस्क्यू चलाया गया है. दरअसल, बंगाल के खाड़ी में बने निम्न दबाव का खासा असर झारखंड में दिख रहा है. यहां आने वाले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है. बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था. खासकर रांची में बारिश ने तबाही मचा दी है. एक युवक लालपुर के इलाके में उफनती खुले नाले में बह गया है. जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना क्षेत्र के सरईटांड का रहने वाला युवक देव प्रसाद राम घर लौटने के समय पानी की तेज धारा में बह गया. देव प्रसाद नगर निगम के वेंडर मार्केट में काम करता था. रविवार को तेज बारिश के समय ही वह अपने बड़े भाई के साथ वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान वह पानी की तेज धारा में नाले में ही बह गए. रविवार देर शाम तक देव प्रसाद का कुछ पता नहीं लग सका

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी पर रघुवर दास सख्त,

Khabar365newsरांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

परिसीमन के विरोध में रांची में जुटेंगे आदिवासी

Khabar365newsरांची। परिसीमन के मुद्दे को लेकर झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...