Jharkhand

भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : सोमवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास घटी. यहां दो हाइवा में सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान केरेडारी निवासी मो सोहेल अंसारी के रूप में की गयी है. जबकि दूसरा चालक मिथिलेश कुमार को बालुमाथ स्‍वास्‍थ्‍य केद्र में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक है. उसका प्राथमिक इलाज कर

जानकारी के अनुसार, दो हाइवा (जेएच 09 बीजी-2028) और (जेएच-2 बीपी-5359) की बरनी यादव पेट्रोल पंप के सामने सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें जेएच-09 बीजी 2028 संख्‍या की हाइवा चला रहे चालक मो. सोहेल की मौके पर ही मौत हो गयी. टक्‍कर इतनी भीषण थी कि दोनों हाइवा का अगले हिस्‍से के परखच्‍चे उड़ गये. मृत चालक का शव हाइवा में फंस गया. उसे जेसीबी मशीन के द्वारा निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर बारियातू थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर यातायात सेवा बहाल किया. बताया जाता है कि एक हाइवा पांडू से कोयला ले कर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा हाइवा टोरी साइडिंग से कोयला अनलोड कर केडी पांडू जा रहा था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...