Jharkhand

*रामगढ़ में झामुमो ज़िला समिति की बैठक में रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होने का निर्णय*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति रामगढ़ की आज आवश्यक बैठक हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन जिला सचिव बिनोद कुमार महतो ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 16/02/2024 को झामुमो जिला समिति रामगढ़,जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू के नेतृत्व में रांची मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका में एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के विरोध मे शामिल होंगे।इस भूख हड़ताल के माध्यम से लोकतांत्रिक सरकार को षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को अपदस्थ करने के क्रिया कलापों को केंद्र सरकार के मानसिक पीड़ित भाजपा को संपूर्ण झारखंड के जन जन तक भाजपा के प्रति उग्र आक्रोश को देश में आम आवाम तक ये संदेश पहुंचाने का काम करेंगे।इसी संदर्भ में जिले के सभी प्रखंडों,नगर परिषद एवं नगर समिति के प्रत्येक पंचायत, वार्ड में न्याय यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है।इस न्याय यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनसमस्या के समाधान हेतु सैकड़ों योजनाओं का जमीन मे उतार कर प्रत्येक घर घर में लाभ पहुंचाने का काम किए हैं।जिसमें झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता सरकारी लाभ प्राप्त किया। जिससे आम आवाम के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन जन के नेता बन जाने से घबराकर भाजपा के केंद्र सरकार आनन-फानन में सरकारी तंत्र ईडी का दुरुपयोग कर गलत मंशा के तहत गलत तरीके से मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ करने के खेल को खेला है।इसी गलत नीतियों के विरोध में प्रत्येक पंचायत मे न्याय यात्रा के माध्यम से नुक्कड़ सभा टोला मुहल्ला मे करके भाजपा के गलत क्रिया कलापों को उजागर किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो,केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ़ भुन्नु महतो,पुर्व केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा,केंद्रीय सदस्य बरतु करमाली,जिला उपाध्यक्ष महेश ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो,जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कू,जिला उपाध्यक्ष आज़ाद अंसारी,हरिलाल बेदिया,दिलीप शर्मा, मोइन अहमद,गोरंग राय, साजिद आलम,साजिद अंसारी,मो. अफरोज, रामकिशुन गिरी,महेंद्र मिस्त्री,कुँवर महतो,गुलाम नबी,योगेन्द्र यादव, फकरूदिन अंसारी,इमामऊल अंसारी,शिव करमाली,सतीश मुर्मू,मतीराम महतो,खुदीराम महतो,विमल करमाली,नरेश हांसदा,सुरेश चंद पटेल,बबलू यादव,साजिद अख्तर, सुशांत,भारती,शिवलाल हांसदा,अरूण बनर्जी, आदि कार्यकर्ता साथी गण उपस्थित हुए।।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...