JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 28 दिसंबर 2024 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल में हो रही तैयारियों का जायजा लिया

सारी आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में दिनांक- 28 दिसंबर 2024 को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर स्थल में हो रही सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जानकारी हो कि कार्यक्रम कि तैयारी अंतिम चरण में है।

ससमय तैयारी पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तमाम तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती

कार्यक्रम संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

पार्किंग स्थल सुनिश्चित रहें

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुकगण आयेंगे, वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहें जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे। सम्बंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित रखें की लाभुकों कि निश्चित जगह पर ही उतारा जाए।

लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए रुट चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है। जो रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा एवं वी.वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा लाभुकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया और तमाम तरह की व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, श्री सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, थाना प्रभारी नामकुम, नगर निगम के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...