BreakingJharkhandRanchi

CID-ACB से DGP अनुराग गुप्ता की विदाई, रांची SSP बने राकेश रंजन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के पदों में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक कुल 30 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता से CID और ACB — दोनों का प्रभार वापस लेना रहा है। अब वे केवल झारखंड के डीजीपी पद पर ही कार्यरत रहेंगे।

उच्च स्तर पर किए गए तबादले

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जैप एडीजी पद पर कार्यरत प्रिया दुबे को एसीबी में एडीजी बनाया गया है।

रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार सौंपा गया है।

बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है।

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड नियुक्त किया गया है।

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया है।

सीआईडी आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय नियुक्त किया गया है और वे जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी, जबकि पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का दायित्व मिला है।

डीआईजी स्तर पर तबादले

सीआईडी डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है।

रांची के पूर्व एसएसपी और हाल ही में प्रमोट हुए चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।

शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब, और मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी स्तर पर तबादले

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

अमित रेनू को चाईबासा एसपी, और सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया है।

रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर, जबकि कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद नियुक्त किया गया है।

अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी, और दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।

अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग नियुक्त किया गया है।

मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया है।

मूमल राजपुरोहित को जैप-8 कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

पारस राणा को रांची सिटी एसपी और जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राकेश सिंह को रांची ट्रैफिक एसपी बनाया गया है, साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...