Hazaribagh

जन्मदिन पर किया पहला रक्तदान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को दी नई जिंदगी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग यूथ विंग के कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया ने अपने जन्मदिन को बनाया यादगार

जन्मदिन पर रक्तदान कर गुंजन मद्धेशिया ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है : चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग यूथ विंग हर स्तर पर समाज सेवा को समर्पित है। जन्मदिन पर रक्तदान का यह प्रयास संस्था की सोच और कार्यशैली को और मजबूत करता है : करण जायसवाल

हजारीबाग

समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए हजारीबाग यूथ विंग के कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। यह उनके जीवन का पहला रक्तदान था, जिसे उन्होंने एक थैलेसीमिया पीड़ित मासूम बच्चे की मदद के लिए समर्पित किया। जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को सामाजिक कार्य से जोड़कर उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें जरूरतमंद की सहायता हो सके। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन,सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संस्था के मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल एवं संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज और प्रमोद खण्डेलवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गुंजन मद्धेशिया का उत्साहवर्धन किया और उनके इस कदम को सराहनीय बताया। हजारीबाग यूथ विंग लंबे समय से रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। संस्था का मानना है कि युवाओं को सेवा-भाव से समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए और यही संगठन की असली ताकत है। संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि गुंजन मद्धेशिया ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसी को जीवन देने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। यह कदम न केवल जरूरतमंद बच्चे को नई जिंदगी देने वाला है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति समर्पित है। गुंजन मद्धेशिया का यह प्रयास संस्था की सोच और कार्यशैली को और मजबूत करता है। रक्तदान जैसी सेवाएं समाज की मूलभूत आवश्यकता हैं और हमारी संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यों को और व्यापक स्तर पर करती रहेगी। जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...