Home हजारीबाग ओ.पी. पेलावल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
हजारीबाग

ओ.पी. पेलावल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

हुड़दंग और नशेड़ियों पर विशेष अभियान चलाएगी पुलिस : शाहिद रजा


आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शुक्रवार को कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत ओ.पी. पेलावल थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित कुमार ने की। मौके पर अंचल निरीक्षक शाहिद रजा, थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय एवं अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों ने शिरकत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की अपील

अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा और विसर्जन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

विसर्जन स्थल को लेकर उठी मांग

बैठक में गदोखर गांव की दुर्गा पूजा समिति ने मूर्ति विसर्जन स्थल बल्ली बांध की बजाय छडवा डैम करने की मांग रखी। वहीं, कुछ समितियों ने परंपरा के अनुसार पूर्ववत स्थल पर ही विसर्जन कराने की अपील की। प्रशासन ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए उच्च अधिकारियों से परामर्श कर निर्णय लेने की बात कही।

पुलिस की सख्त हिदायत

अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों में साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित समय सीमा तक ही किया जाए। डीजे और उच्च ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से रोक होगी। शोभायात्राओं में किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
अंचल निरीक्षक शाहिद रजा ने चेतावनी दी कि पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और नशेड़ी तत्वों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी, एसआई संजय खलखो, देवानंद राणा, रमेश कुमार सिंह, बंधू उरांव, रामदास राम, सुनिल कुमार साव, नारायण साव, वीरेंद्र कुमार उर्फ विरू, निसार खान, मनीष कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार रजक, अनवर उल हक, नौशाद खान, रामेश्वर साहब, ईश्वर प्रसाद मेहता, हिरामन प्रसाद मेहता, प्रदीप मिश्रा, पन्नू महतो, छोटूराम, महमूद आलम, इम्तेयाज आलम, डी.के. पांडे, सिकंदर वर्मा, मुन्ना खान, रामूराम, अर्जुन राम, मोहम्मद अकबर, आदित्य कुमार विश्वकर्मा, विनोद पासवान, खेमलाल रविदास, आनंद कुमार मेहता, सुखलाल राम, वीरेंद्र कुमार मेहता, भोला यादव, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद शाहबाज, गुलजार, संजय यादव, शंभू साव, सरयू राम, दिनेश कुमार, सोनू कुमार, मिथुन कुमार रजक समेत दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

प्रशासन का आश्वासन

बैठक के अंत में प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को सुरक्षा, सफाई और व्यवस्था के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सभी लोगों से मिलजुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

हजारीबाग। गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में गुरुवार को बच्चों के...