Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में नशा मुक्ति कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने दिलाई शपथ; युवाओं में दिखा जोश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा कर्जन ग्राउंड में गुरुवार को जिला स्तरीय नशा मुक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक और कलाकार मौजूद रहे। स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया। वहीं स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर नशा मुक्ति का संदेश पूरे शहर में फैलाया।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। सभी से अपील है कि नशा छोड़ें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एसपी अंजनी अंजन ने भी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा अब सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि यह सामाजिक अपराधों की जड़ बन चुका है। युवा पीढ़ी को इससे बचाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को किया गया जागरूक,छात्रों की रैली ने आमजन में जागरूकता का संदेश फैलाया। जिले भर से आए सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और नशा मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक पहल का समर्थन किया।

हजारीबाग में इस जागरूकता कार्यक्रम ने नशे के खिलाफ मुहिम को नई दिशा दी है। जिला प्रशासन के इस प्रयास को जनता का भी भरपूर समर्थन मिला। अब जरूरत है इस अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाने की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...