झारखंडब्रेकिंग

गुमला में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटककर मारा; 2 घायल

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बरडीह और देवगांव चापा टोली में जंगली हाथी ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, देवगांव चापा टोली के रहने वाले क्रिस्टोफर एक्का (60), अजय मिंज (40) और इमिल बा पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। 

मिली जानकारी को अनुसार क्रिस्टोफर एक्का शौच के लिए घर से बाहर गए थे, तभी हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। अजय मिंज पुआल लेकर आ रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इमिल बा भी हमले में घायल हुए हैं और उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एंबुलेंस से घायल अजय और क्रिस्टोफर को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने क्रिस्टोफर को मृत घोषित कर दिया। 
इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है, क्योंकि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी पहले भी कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने और हाथी को वहां से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की गयी है। 

इस मामले पर DFO बेलाल अहमद ने बताया कि वन विभाग की टीम इलाके में हाथी पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथी से छेड़छाड़ न करें और सतर्क रहें। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करंज तोड़ने से विवाद, डायन-बिसाही के शक में दंपती पर हमला

Khabar365newsखूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदूप पंचायत के कातुब गांव...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नसबंदी ऑपरेशन में महिला की मौत, 3 बच्चों से छिनी मां

Khabar365newsगोड्डा के मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नैना देवी, एक साधारण ग्रामीण...

BreakingJharkhandझारखंड

14 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, वज्रपात का खतरा

Khabar365newsझारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार...