BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड: नक्सल हिंसा में मारे गए 5 पीड़ितों के परिजनों को 10 साल बाद मिलेगा मुआवजा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को करीब दस साल बाद मुआवजा मिलने जा रहा है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि पीड़ितों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि वितरित की जाए। जारी आदेश के अनुसार, गुमला, लातेहार, चाईबासा और देवघर जिलों में नक्सल हिंसा के शिकार हुए पांच लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

देवघर जिले के विष्णु प्रसाद, जो 8 नवंबर 2008 को नक्सली हिंसा में मारे गए थे, उनकी पत्नी हमेंती देव्या को एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। चाईबासा जिले के बुधनाथ हस्सा पूर्ति, जिनकी हत्या 28 जून 2012 को हुई थी, उनकी पत्नी रामदी सोए को एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। गुमला जिले के रितु बढ़ई, जो 12 अगस्त 2013 को नक्सली हमले में मारे गए थे, उनकी पत्नी बालो सोय को एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। लातेहार जिले के सलमान अंसारी, जिनकी मृत्यु 18 अगस्त 2013 को नक्सली हिंसा में हुई थी, उनकी पत्नी शब्बा प्रवीण को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, चाईबासा जिले के केलमेंट बरजो, जो 30 अगस्त 2016 को नक्सली हिंसा में मारे गए थे, उनकी पत्नी सुनीता को भी एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...