Breakingदेशब्रेकिंग

नीलम के तीखे कमेंट पर भड़की फरहाना Bigg Boss 19 के घर में मचा हंगामा

Share
Share
Khabar365news

बिग बॉस 19’ में दिवाली के बाद अब फिर से घर का माहौल गरमा गया है. त्योहारी शांति के खत्म होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश और झगड़े दोबारा शुरू हो गए हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली, जिसने घर का माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया.


किचन से शुरू हुआ झगड़ा, बढ़ा तानों और अपशब्दों तक

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि किचन एरिया में फरहाना भट्ट एक कमेंट करती हैं कुनिका मैम कौन हैं भाई? अपनी ताल पर किचन वालों को नचाइए और खुद भी नाचिए.यह सुनकर नीलम गिरी भड़क जाती हैं और जवाब देती हैं -खाना बना रही हूं कि नाच रही हूं तुझे दिखाई नहीं दे रहा है 

फरहाना इस पर कहती हैं नाचना कोई बुरी बात नहीं है.इस बयान के बाद नीलम गुस्से में कहती हैं नहीं बनाना खाना. कुछ नहीं करना इस घर में.लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. नीलम ने गुस्से में एक बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा –तू औरत ही नहीं है.नीलम के इस बयान से फरहाना बुरी तरह भड़क जाती हैं और फिर दोनों के बीच ज़ोरदार बहस होती है. चिल्लाने और तानों के इस सिलसिले ने घर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया.

मालती और नेहल के बीच भी तू-तू, मैं-मैं

झगड़े की चिंगारी सिर्फ नीलम-फरहाना तक ही नहीं रुकी. मालती चहर और नेहल चुडासमा के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली. मालती ने नेहल और बसीर अली के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा-अगर तुम दोनों के बीच कुछ है, तो खुलेआम क्यों नहीं बताते इस कमेंट पर नेहल नाराज हो जाती हैं और फिर दोनों के बीच गरमा-गरम बहस होती है.

फैंस कर रहे हैं शो के टोन पर सवाल

सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के प्रोमो के सामने आते ही दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. कुछ लोगों ने कंटेंट को ओवरड्रामैटिक बताया, तो कुछ ने नीलम की भाषा और बयान को अनुचित करार दिया है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...