BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

त्योहारों में भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे अलर्ट, रांची स्टेशन पर विशेष व्यवस्था

Share
Share
Khabar365news

रांची : दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं. रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है.

होल्डिंग एरिया उन यात्रियों के लिए बनाया गया है, जो त्योहार स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहले से पहुंच जाते हैं. इसका उद्देश्य यात्रियों को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आरामदायक जगह देना और प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करना है.

Uploaded Image

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, छाया के लिए शेड, पीने का पानी की सुविधा जैसी व्यवस्थाएं की गई है. साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अफरातफरी न हो.

रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के मौसम में रांची स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटर पर धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि त्योहारी भीड़ के बीच यात्रा का अनुभव सहज और सुरक्षित बनाया जा सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...