झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के भुरकुंडा टोला निवासी 62 वर्षीय बाबूराम मांझी का शव बुधवार, 3 सितंबर को जंगल में खुखड़ी चुनने के दौरान लापता हो गए थे। शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीण जब मवेशी चराने जंगल पहुंचे, तो उन्होंने बाबूराम मांझी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देखा। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद मांडू वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शव की स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने पुष्टि की कि बुधवार को ही हाथियों के एक झुंड ने बाबूराम मांझी पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। इसके बाद, वन विभाग ने उसी रात हाथियों के झुंड को झुमरा पहाड़ की ओर खदेड़ दिया था। इस घटना के बाद, वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा, शेष 3,90,000 रुपये की राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...