हजारीबाग

पूर्व सी.आई. दिलीप गुप्ता नहीं रहे — राजस्व विभाग में शोक की लहर, हरमू मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: प्रशासनिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हजारीबाग जिले के वरिष्ठ एवं कर्मठ अधिकारी रहे पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर (C.I.) दिलीप गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले भर के अधिकारी, कर्मी और आमजन स्तब्ध रह गए।

दिलीप गुप्ता अपने कार्यकाल के दौरान कटकमदाग अंचल में राजस्व निरीक्षक के रूप में अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। वे अपने सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के कारण सभी के बीच सम्मानित व्यक्तित्व थे।

उनका अंतिम संस्कार राँची के हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहाँ परिजनों, सहकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचेंगे।

उनके निधन से हजारीबाग प्रशासनिक परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। सभी ने उन्हें एक अनुशासित, संवेदनशील और कर्मठ अधिकारी के रूप में याद किया है।

“दिलीप गुप्ता जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।” — यह भावना जिले के कई अधिकारियों ने व्यक्त की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...