Hazaribagh

मरीजों की शिकायतों पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने लिया संज्ञान, निजी मीडिया प्रतिनिधि को भेजा अस्पताल, वस्तु स्थिति की ली जानकारी, जाना हाल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग –

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा ताकि वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा सके। शनिवार को विक्की कुमार धान ने अस्पताल के वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। जायजे के दौरान सबसे चिंताजनक मामला था एक मरीज जिसका सांप ने काट लिया था और जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मरीज सुबह से उपचार की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण इलाज में देरी हो रही थी। अस्पताल प्रबंधक उस समय मौजूद नहीं थे। विक्की ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी अस्पताल अधीक्षक अनुकरण पूर्ति को दूरभाष पर दी और शीघ्र उचित इलाज शुरू करने का आग्रह किया। संवाद के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए और मरीज का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। विक्की कुमार ने बताया कि डॉक्टरों और स्टाफ की समय पर उपस्थिति आवश्यक है ताकि ऐसे गंभीर मरीजों को विलंब न हो। उन्होंने कहा कि यह जायजा पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देशानुसार लिया गया है और अस्पताल की कमियों को सुधारने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। जबकि पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और अस्पताल प्रशासन से निरंतर सुधार की मांग की जाएगी ताकि सभी मरीजों को बेहतर सुविधा और उपचार मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...