Hazaribagh

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया ने कटकमदाग़ के ग्राम खपरियाँवा चौक मे महिलाओ के साथ किया बैठक

Share
Share
Khabar365news

आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया ने कटकमदाग़ के ग्राम खपरियाँवा चौक मे महिलाओ के साथ बैठक किया। जहां पहुंचकर महिला समूह, तथा ग्रामीणों के साथ चर्चा कर उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना और सभी के साथ सामंजस्य बनाकर उपरोक्त समस्याओं का त्वरित समाधान करने का विश्वास दिलाया।
लोगों ने बताया कि उनके बीच अबुआ आवास योजना, रोजगार , बिजली, स्वच्छ पेयजल का समस्या है , उक्त समस्याओं का अगर निवारण हो जाए तो उनका जीवन स्तर बेहतर हो सकता है।
अनुप्रिया ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अनुप्रिया फाउंडेशन से जुड़ने की सलाह दी और बताया कि जितनी अधिक संख्या में लोग फाउंडेशन से जुड़ेंगे, उतने ही तेजी से समस्याओं का समाधान भी संभव होगा। क्षेत्र की जनता को रोजगार से जोड़ना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक अनुदान दिलाना, बिजली एवं सड़कों की उत्तम व्यवस्था आदि हमारे फाउंडेशन की प्राथमिकता में है। अनुप्रिया फाउंडेशन के भावना में हजारीबाग के प्रति गहरा प्रेम , अटूट आस्था एवं हजारीबाग की हालात बदलने का जज्बा है। आपका साथ और विश्वास अनुप्रिया फाउंडेशन के माध्यम से हजारीबाग की तस्वीर बदल सकती है।
अनुप्रिया फाउंडेशन के होते हुए अब हजारीबाग को हार मानने की जरूरत नहीं बल्कि हर हालत से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखना है। ग्रामीणों ने भी अनुप्रिया का गर्म जोशी से स्वागत व अभिनंदन किया और उनके नेक विचार और सफल प्रयासों के लिए खूब सराहा।
मौके पर गीता देवी, पिंकी देवी, कविता देवी, बेबी देवी, प्रमिला देवी, उषा देवी, रेखा कुमारी, अनीता देवी, क्रांति कुमारी, रीना देवी, रीता देवी, आदि कई लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...