रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना चौक में पिछले चार वर्षो से जरूरतमंदों को सेवा की सेवार्थ संचालित निःशुल्क पुस्तक एवम कपड़ा बैंक में ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का निःशुल्क वितरण पुनः आज से शुरू हुआ..!! ज्ञात हो की प्रति वर्ष उक्त बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को कपड़ा का निःशुल्क वितरण किया जाता रहा है..!! पिछले वर्ष निःशुल्क कपड़ा बैंक में संशोधन करते हुए निःशुल्क पुस्तक का वितरण भी शुरू किया गया था..!! बढ़ती ठंड को देखते हुए आज संचालन समिति के सदस्यों ने श्रम दान कर कपड़े का वितरण शुरू किया..!! बताया गया की *”जिन्हें जरूरत नहीं वो दे जाएं एवम जिन्हे ज़रूरत हो वो ले जाएं”* की तर्ज पर संचालित निःशुल्क पुस्तक एवम कपड़ा बैंक से अभी तक सैंकड़ों जरूरतमंद लोग इसका साकारात्मक लाभ ले चुके हैं..!! निःस्वार्थ भाव से चल रही इस सेवा कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है..!! बैंक के सफल संचालन में संरक्षक भुवनेश्वर मेहता, संस्थापक अनामिका श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य पंकज कुमार, संस्थापक सदस्य राकेश सिन्हा, संस्थापक सदस्य विश्वरंजन सिन्हा, सहित चंद्रमणि प्रसाद, शक्ति यादव, अजीत वर्मा, सुजीत कुमार, श्रवण कुमार, राहुल वर्मा, सतीश ठाकुर, आकाश कुमार, शुभम पासवान, राज नायक, मनोज रजक, अजीत सिन्हा इत्यादि सहयोग कर रहे हैं..!!
Leave a comment