Home Hazaribagh दर्दनाक सड़क हादसे मे मरने वाले परिवारों को आपूर्ति विभाग के तरफ से दिया गया मुफ़्त राशन
Hazaribagh

दर्दनाक सड़क हादसे मे मरने वाले परिवारों को आपूर्ति विभाग के तरफ से दिया गया मुफ़्त राशन

Share
Oplus_131072
Share

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार से कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओ के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने व इस दर्दनाक सड़क हादसे मे आठ श्रद्धालुओं की मौत जो पिछले दिनों हुई थी उससे परिवार तो क्या पूरे ग्रामीण अभी तक उबर भी नहीं पाए हैं, पर इसी बीच आपूर्ति विभाग की तरफ से एक अच्छी पहल सामने आई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर ने इन बिखरे हुए परिवारों को आपूर्ति विभाग का राशन देकर बहुत हद तक सहायता पहुंचाने की प्रयास की है और इसी को लेकर उन्होंने इन लोगों के बीच राशन वितरण किया है। एक ही गांव व एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत की सदमा लोगों को बरदाश्त नही हो रही है। मगर लोगो ने इस दुख की घड़ी मे जिस एकजुटता का परिचय देते हुए पीड़ित परिजनो को सामाजिक व आर्थिक सहयोग दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। इस कार्य में आपूर्ति विभाग भी पीछे नहीं रहा और कटकमसांडी अंचल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हमसे जो भी संभव सहायता होगा वह हम जरूर प्रदान करेंगे पीड़ित परिवार को। और विभाग की जो भी सहायता होगी उसे इन लोगों के बीच पहुंचाना हमारा दायित्व है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...