Hazaribagh

अपहृत युवक को पुलिस ने चतरा से किया बरामद

Share
Share
Khabar365news


अपहरण कर युवक को जमकर की पिटाई, इलाजरत


(हजारीबाग) कटकमसांडी क्षेत्र के माड़ीगड़ा निवासी रंजीत यादव पिता चंदर यादव को गत रात्रि 11 बजे के आसपास पांच छह अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर चतरा की ओर ले गए, जहां युवक को लाठियों से जमकर पिटाई कर पांच लाख की फिरौती की मांग की गई। घटना की खबर चार बजे भोर ढौठवा पंचायत के मुखिया जयप्रकाश केसरी को दी गई। मुखिया ने तत्काल कटकमससांडी थानाप्रभारी राजवल्लभ कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर युवक को चतरा के समीप बस स्टैंड से गंभीर हालत मे बरामद किया और हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल मे भर्ती कराया। अपहृत युवक रंजीत यादव ने बताया कि रात्रि 11 बजे अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई। मैने दरवाजा खोला, तो सामने छह नकाबपोश खड़े दिखे। दरवाजा खुलते ही मुझे पकड़कर बाहर खीचने लगे। जब हम अंदर जाने की कोशिश करने लगे, तो पत्नी सुषमा देवी ने हमे बाहर धक्का देकर दरवाजा बंद कर दी। इसके बाद बहुत देर तक उक्त नकाबपोशों के साथ धक्का मुक्की हुई। अंतत: हम हार गए और उनलोगो ने मुझे पीटते हुए गाड़ी मे बैठाकर चतरा ले गए और लाठियो से जमकर पिटाई। की और पांच लाख की फिरौती की मांग की। उसने यह भी बताया कि इस कांड के पीछे मेरी पत्नी व ससुराल वालों का हाथ है। इधर मुखिया जयप्रकाश केसरी का कहना है कि जब यह चटना 11 बजे रात की है, तो पत्नी पड़ोसी को तीन बजे जानकारी क्यों दी और पड़ोसी ने दूरभाष पर यह जानकारी हमे चार बजे दी। तब जाकर हम पुलिस को खबर दी। इधर यह भी बताया जा रहा है कि पत्नी सुषमा देवी को शक है कि पति रंजीत कुमार का किसी दूसरी महिला से अफेयर है। इसे लेकर पति पत्नी मे अकसर लड़ाई होते आ रही है। बता दे कि पति पत्नी के दो पुत्री व एक पुत्र है, जो हजारीबाग होस्टल मे रहकर पढ़ाई करते हैं। इधर पुलिस ने पत्नी सुषमा देवी को पूछताछ कर फिलहाल छोड़ दिया है और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...