BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के इस स्कूल में मौत के साए में भविष्य

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत उदलबनी पंचायत से शिक्षा व्यवस्था की एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। यहां के राजकीय कृत मध्य विद्यालय, आसनचूहा में 118 मासूम बच्चों का भविष्य और जीवन दोनों दांव पर लगे हैं। 1952 में बना यह विद्यालय आज भी पुराने खपरैल के भवन में संचालित हो रहा है, जिसकी दीवारों में दरार आ चुकी हैं। भवन केवल भगवान भरोसे टिका हुआ है। ​भवन की स्थिति इतनी जर्जर है कि बारिश होते ही कमरों में पानी टपकने लगता है, जिससे पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के अनुसार, क्लास चलते समय कई बार छत से खपरैल गिर चुके हैं, जिससे बच्चे चोटिल भी हुए हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें हर वक्त डर सताता है कि स्कूल की इमारत कभी भी गिर सकती है।

​गोचर जमीन का पेंच और विभाग की सुस्ती
​प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद राम ने बताया कि विद्यालय का वर्तमान भवन गोचर जमीन पर होने के कारण नई बिल्डिंग के निर्माण में तकनीकी बाधा आ रही है। वहीं ने ग्रामीण ने कहा कि बदलनामा के तहत दूसरी जमीन देने को हम लोग तैयार हैं तैयार हैं। सरकारी अमीन द्वारा जमीन की नापी भी कई साल पहले की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण फाइलें आज भी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं।

​बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
​विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिले के डीसी से लेकर शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते नए भवन का निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह विभाग की होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज मानसून सत्र का दूसरा दिन

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज होने जा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आज विधानसभा मार्च, पुलिस अलर्ट

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे...