BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में तिलक समारोह में फायरिंग, पंडित के पैर और युवक की पीठ में लगी गोली

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में पंडित सहित दो लोगों को गोली लग गई, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व मुखिया सरोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

तिलक समारोह में अचानक शुरू हुई फायरिंग
थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के अनुसार, भगत तेंदुआ गांव में राहुल पासवान के घर तिलक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पंडित के पैर और युवक की पीठ में लगी गोली
फायरिंग के दौरान पूजा करा रहे पंडित के पैर में गोली लगी, जबकि हरिहरगंज के सिल्दा गांव निवासी जागेश्वर बैठ की पीठ में गोली लगी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हथियार के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जनता की समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य – अंबा प्रसाद

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...

BreakingkarnatakaPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 140 गाड़ियां जब्त

Khabar365newsपलामू: जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में सर्पदंश का कहर, 5 दिनों में 13 लोग शिकार

Khabar365newsजामताड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश और बढ़ी नमी के बीच...