हजारीबाग

सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन: हजारीबाग जिले को दो बड़े राज्यस्तरीय सम्मान

Share
Share
Khabar365news


रांची। राजधानी रांची स्थित चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित सड़क सुरक्षा माह 2026 के भव्य समापन समारोह में हजारीबाग जिले ने अपनी सशक्त कार्यशैली और जन-जागरूकता अभियानों के दम पर पूरे राज्य में खास पहचान बनाई। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हजारीबाग जिला को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो जिले की प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यान्वयन का प्रमाण है।
पहला पुरस्कार “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026” को जिले में बेहतर तरीके से लागू करने, जन-जन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए हजारीबाग जिला को प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


वहीं दूसरा सम्मान राज्य में “गुड समरिटन” योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार, गुड समरिटन की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के लिए दिया गया, जिसके अंतर्गत हजारीबाग जिले को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में जिले की सराहनीय पहल को दर्शाता है।
इस गौराैरान हजारीबाग जिले की ओर से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैधनाथ कामती, यातायात थाना प्रभारी श्री अनूप प्रसाद, मोटर यान निरीक्षक श्री बिरसू सिंह एवं श्रीमती रवीना कुमारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री शारिक इकबाल तथा आईटी सहायक श्री अरविंद कुमार ने मंच पर उपस्थित होकर सम्मान प्राप्त किया।
समारोह में मौजूद मुख्य अतिथियों ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था, सड़क नियमों के पालन और जन-जागरूकता अभियानों की जमकर सराहना की और कहा कि हजारीबाग जिले का मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह दोहरी उपलब्धि न सिर्फ प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी मजबूत प्रमाण है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

बजट 2026 में झारखंड फिर उपेक्षित, ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर घोषणाएँ: किशोरी राणा

Khabar365news हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को लेकर झारखंड नवनिर्माण...

हजारीबाग

नगर निकाय चुनाव: वार्ड संख्या-2 में मुन्ना भाई की बैठक में उमड़ा जनसमर्थन, एकजुटता का दिखा मजबूत संदेश

Khabar365newsहजारीबाग नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या-2 में चुनावी सरगर्मी तेज...

हजारीबाग

जंगल में चल रही नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आरभुसाई में पुलिस ने अवैध नकली...

हजारीबाग

केंद्र सरकार के आम बजट का युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने किया स्वागत

Khabar365news जनहितकारी बजट के लिए हर्ष अजमेरा ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री...